सोमवार, 18 जून 2012

मैं बेनका़ब हो जाऊँ ... !!!

कभी भी टांग देना खुद को
उदासी की खूंटी पर
हँसी का पर्दा लगाकर
कसकती आत्‍मा
पर्दे के भीतर
टोह लेती रही
आते-जाते चेहरों का
सच पढ़ती
और मायूस हो
दुआ करती
बस एक बार
जोर की आंधी आ जाए
और मैं बेनका़ब हो जाऊँ
...

35 टिप्‍पणियां:

  1. वाह: बहुत सुन्दर रचना..सादाजी..

    जवाब देंहटाएं
  2. बस एक बार
    जोर की आंधी आ जाए
    और मैं बेनका़ब हो जाऊँ

    बहुत सुंदर रचना,,,,,

    RECENT POST ,,,,,पर याद छोड़ जायेगें,,,,,

    जवाब देंहटाएं
  3. आत्मा की दुआ कबूल होगी तो आत्म प्रकाश फैल जाएगा...!
    सुन्दर!

    जवाब देंहटाएं
  4. हम सबका जीवन ऐसा ही है। एकदम दिखाव का।

    जवाब देंहटाएं
  5. अनीता जी की आज की पोस्ट की एक पंक्ति लिखती हूँ.....
    "लुकाछिपी है,खुद से खुद की...."

    सुन्दर भाव...
    सस्नेह.

    जवाब देंहटाएं
  6. Shayad yahee hua mere saath.....benaqab to ho chukee hun......lekin zindagee jeene kee koyi wajah bhee to ho!

    जवाब देंहटाएं
  7. निरावरण ही तो नहीं हो पाता आज आदमी और इसीलिए कसकता रहता है अपने ही बनाए सँवारे मुखौटों में कभी तो यह ओढ़ी हुई केंचुल उतारी जाए ,थोड़ा सा बस थोड़ा सा जी लिया जाए ,प्यार का एक घूँट पी लिया जाए ,एक नखलिस्तान चंद लम्हों का जी लिया जाए .
    बढ़िया रचना है आपकी -
    और मायूस हो
    दुआ करती
    बस एक बार
    जोर की आंधी आ जाए
    और मैं बेनका़ब हो जाऊँ
    ...

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर रचना..सदा जी..

    जवाब देंहटाएं
  9. बेनकाब होने को कितने लोग चाहते हैं ज्यादा तर तो चेहरे पे चेहरा लगाये घूमते हैं ।
    बहुत सुंदर प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  10. मन ही मन में छिपकर रहने से क्या लाभ, खुलकर जिया जाये..

    जवाब देंहटाएं
  11. सच है ...हर मन की चाहत है स्वतंत्र हो जीने की

    जवाब देंहटाएं
  12. हम हर पल दोहरी ज़िन्दगी जीने को बाध्य हैं।

    जवाब देंहटाएं
  13. उदासी की खूंटी और हंसी का पर्दा लगा कर कब तक जिया जा सकता है ... सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  14. आते- जाते चेहरों का सच पढ़कर उदासी का बेनकाब हो जाने का मन ...मन आजकल ऐसे ही दौर से गुजरता लगता है हर पल !

    जवाब देंहटाएं
  15. झूठा आवरण अधिक समय नहीं टिकता!! खूब अभिव्यक्ति!!

    जवाब देंहटाएं
  16. मुखौटों का दुःख बड़ा दुःख देता है ज़िन्दगी में .नकली ज़िन्दगी जीने की कसक ता -उम्र ढौइए .हल चल नै पुरानी पर आरोग्य खिड़की परोसने के लिए आपका शुक्रिया .

    जवाब देंहटाएं
  17. सुभानाल्लाह बहुत ही खुबसूरत पोस्ट।

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति ..

    जवाब देंहटाएं
  19. बेहद खूबसूरत प्रस्तुति....

    जवाब देंहटाएं
  20. बेहद गहन भाव ....बहुत ही सुंदर लिखा है ...सदा जी ...!!

    जवाब देंहटाएं
  21. दोहरी जिंदगी जीना इसे ही कहते है. आत्मा कही ना कही जरूर रोटी होगी इस बनावटीपन पर.

    सुंदर भावपूर्ण कविता.

    जवाब देंहटाएं
  22. जोर की आंधी आ जाए
    और मैं बेनका़ब हो जाऊँ

    अंतर मन की आवाज ......एक कसक .....

    जवाब देंहटाएं
  23. ये विचारों की, बदलाव की, क्रांति की .. सबकी ख्वाहिश है.. बेनकाब, बेबाक.. सिर्फ सत्य!!
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  24. उदासी में भी हमारा अस्तित्व अपने स्वरूप और अपनी अपेक्षाओं को नहीं भूलता. उदास मनःस्थिति का गहन वर्णन है. कठिन अभिव्यक्ति.

    जवाब देंहटाएं
  25. आस्कर वाइल्ड ने भी ऐसे ही कुछ कहा था, मन के बेहद एकाकी भावों को सुंदर बिंब दिए हैं आपने, आभार

    जवाब देंहटाएं

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....