सुबह शाम
कैसे हो दोस्त कहे
मेरा ये मित्र !
...
संग दोस्त का
अनमोल ये पल
साथ हैं हम !
...
फूल दोस्ती का
साथ निभाते हुये
महका करे !
...
साथ चले जो
दूर रहकर भी
दोस्त है वही !
...
दोस्त जिंदगी
रिश्ता ईमान का ये
जान से प्यारा !
...
रिश्ता दोस्ती का
जिंदगी को सौग़ात
मिली रब से !!
