बसन्‍त ... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बसन्‍त ... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

अब तो बसन्‍त ...







भंवरे की गुनगुन

सुनने

को कलियों

हो जाओ तैयार

बीत गया

पतझड़ का मौसम

चलने लगी है

अब तो बसन्‍त बयार ...।

महका-महका सा

मधुबन है

चलती मंद-मंद

पवन है जब

तितली का उड़ना देखो,

तब फूलों का मुस्‍काना भी

छूकर जाती इन्‍हें

जब बसन्‍त बयार ।

नीला अम्‍बर भी

खुश होता,

धरती रानी भी मुस्‍काती

धानी चूनर ओढ़कर

गेहूं की नन्‍हीं बाली भी

खुश होती

कोयल की कूक से,

आमों की डाली भी लहराती

चलती जब बसन्‍त बयार ।


ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....