शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

जिन्‍दगी कहां अंकगणित ....???

सम कुछ भी नहीं,
किसी के पास नहीं
सिवाय अंकों के खेल में
पर जिन्‍दगी
कहां अंकगणित होती है ....
बुद्धत्‍व का बोध कब होता है
जब हम अपने अंदर के
अशुद्ध विचारों को मार देते हैं
उसी पल हमारा नया जन्‍म होता है
खुद को मारने का अर्थ
उन स्थितियों को मारना
जो अहंकार को
बनाये रखती हैं
दृढ़ रहकर
उन हालातों को हटाना जो
हमें सत्‍य की राह से
विलग करते हैं ...
कभी सुख से सुख का सामना हो तो
ईर्ष्‍या हो उठती है
सामने वाले को आखिर वो
सुखी कैसे
मुझसे कम क्‍यूं नहीं
मेरी बराबरी पे
सच बहुत ही नागवार गुजरता है
सुख का सुख से मिलना
मानव मन में
समानता का भाव
कहीं ऊंच-नीच
कहीं वर्ण भेद
कहीं अमीरी-गरीबी तो है ही
लेकिन जब
दुख से दुख मिला तो
मन यहां भी
कसमसा उठता है
खुद को तसल्‍ली देने के लिए
ओह ... मैं अकेला नहीं
वो भी तो दुखी है
खुद को समझा लेता है
किसी तरह
ये मन है ही ऐसा
कुछ भी सम नहीं होने देता ...
किसी ने कहा है
इंसान मन से ही राजा मन से ही फ़कीर ...
भावनाएं ही आपको श्रेष्‍ठ बनाती हैं
फिर वह नज़र आपकी हो या
किसी और की ... !!!

34 टिप्‍पणियां:

  1. बुद्धत्‍व का बोध कब होता है ... जब हमारे अन्दर से हमारी सोच रुग्ण,वृद्ध और मृत होने लगती है ...

    जवाब देंहटाएं
  2. किसी के पास नहीं
    सिवाय अंकों के खेल में
    भावों का अनूठा समन्वयन हर पंक्ति बहुत कुछ कहती हैं।

    जवाब देंहटाएं
  3. ऐसे विषयों पर कविता लिखना बहुत महत्वपूर्ण कार्य है ।

    जवाब देंहटाएं
  4. इंसान मन से ही राजा मन से ही फ़कीर ...
    भावनाएं ही आपको श्रेष्‍ठ बनाती हैं
    फिर वह नज़र आपकी हो या
    किसी और की ... !!!
    Wah! Kya baat kah dee! Yahee to pooree rachana ka nichod hai!

    जवाब देंहटाएं
  5. मन को साधना ही तो दुष्कर होता है और यदि मन को साध लिया तो समत्व स्वंय प्राप्त हो जाता है।

    जवाब देंहटाएं
  6. खुद को मारने का अर्थ
    उन स्थितियों को मारना
    जो अहंकार को
    बनाये रखती हैं

    बहुत ही सुन्दर पोस्ट......हम स्वयं ही अपने लिए बाधा हैं बहुत खूब|

    जवाब देंहटाएं
  7. यही क्या कम है कि हर विषम के बाद सम आ जाता है।

    जवाब देंहटाएं
  8. खुद को मारने का अर्थ
    उन स्थितियों को मारना
    जो अहंकार को
    बनाये रखती हैं....

    बहुत सुन्दर रचना
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  9. भावनाएं ही आपको श्रेष्‍ठ बनाती हैं....
    सच...

    जवाब देंहटाएं
  10. इंसान मन से ही राजा मन से ही फ़कीर ...
    भावनाएं ही आपको श्रेष्‍ठ बनाती हैं
    फिर वह नज़र आपकी हो या
    किसी और की ...

    Great philosophy ...

    .

    जवाब देंहटाएं
  11. भावनाए ही इंसान को आगे बढाती,...सुंदर पोस्ट

    मेरी नई पोस्ट की चंद लाइनें पेश है....

    नेता,चोर,और तनखैया, सियासती भगवांन हो गए
    अमरशहीद मातृभूमि के, गुमनामी में आज खो गए,
    भूल हुई शासन दे डाला, सरे आम दु:शाशन को
    हर चौराहा चीर हरन है, व्याकुल जनता राशन को,

    पूरी रचना पढ़ने के लिए काव्यान्जलि मे click करे

    जवाब देंहटाएं
  12. Sada ji...

    visham aur sam pahlu sikke ke...
    Rahte sang sada hi man ke...
    Paate kuchh to sam ho jaata..
    Visham jo chhote to ban jata..

    Khushiyan baante khushiyan badhtin..
    Gam baate hota hai kam..
    Ankganit jeevan ka saada..
    Sam ho ya ho fir ye visham...

    Sundar kavita...

    Deeapak Shukla..

    जवाब देंहटाएं
  13. मन न सम रहने देता है न विषम ... बहुत अच्छी प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  14. sahi kaha, bhaavnaayen hamaari soch ka nirdharan karti hai aur jivan ko disha deti hai.

    जवाब देंहटाएं
  15. पर जिन्‍दगी
    कहां अंकगणित होती है ....
    वाह ! बिलकुल सही ..

    आभार !!

    जवाब देंहटाएं
  16. आपकी यह पोस्ट सीधे हृदय को संप्रेषित होती है और 'अ-सम' होने की प्रवृत्ति को सरल शब्दों में कहती है और समझा देती है. उत्कृष्ट पोस्ट.

    जवाब देंहटाएं
  17. जब हम अपने अंदर के
    अशुद्ध विचारों को मार देते हैं
    उसी पल हमारा नया जन्‍म होता है...
    बहुत अच्छी प्रस्तुति .

    जवाब देंहटाएं
  18. उन्नत भाषा शैली समेटे विचार ..

    जवाब देंहटाएं
  19. इंसान मन से ही राजा मन से ही फ़कीर ...
    भावनाएं ही आपको श्रेष्‍ठ बनाती हैं
    फिर वह नज़र आपकी हो या
    किसी और की ... !!!

    जिसने कहा है वो आज की जिंदगी को नहीं जी रहे हैं... भावनाओं का कोई मोल नहीं है जी... वो पता नहीं किस जमाने का कथन है...

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत सुंदर, क्या कहने

    ये मन है ही ऐसा
    कुछ भी सम नहीं होने देता ...
    किसी ने कहा है
    इंसान मन से ही राजा मन से ही फ़कीर ...

    बिल्कुल सच

    जवाब देंहटाएं
  21. बुद्धत्‍व का बोध कब होता है
    जब हम अपने अंदर के
    अशुद्ध विचारों को मार देते हैं
    उसी पल हमारा नया जन्‍म होता है
    खुद को मारने का अर्थ
    उन स्थितियों को मारना
    जो अहंकार को
    बनाये रखती हैं

    ati uttam..

    जवाब देंहटाएं
  22. मन के नियंत्रण में ही तो हो गया है सब कुछ...काश इसे भी नियंत्रित कर बुद्धत्व को प्राप्त कर सकते...बहुत सुंदर अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  23. भावनाएं ही आपको श्रेष्‍ठ बनाती हैं
    फिर वह नज़र आपकी हो या
    किसी और की ... !!!

    बहुत ही सुन्दर और अर्थपूर्ण पंक्तियाँ हैं

    जवाब देंहटाएं
  24. बहुत खूब...
    वास्तव में मन के सटीक व्याख्या की है ....

    इंसान मन से ही राजा मन से ही फ़कीर ...
    बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  25. मन के भावों पर यदि नियंत्रण हो तो सब कुछ संभव है. सुंदर अर्थपूर्ण प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  26. मन शुद्ध और ईमानदार हो तभी हम श्रेष्ठता का दावा कर सकते हैं ! शुभकामनायें आपको !

    जवाब देंहटाएं
  27. वाह बहुत ही बढ़िया प्रस्तुति ....

    जवाब देंहटाएं

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....