शुक्रवार, 23 सितंबर 2011

ये तर्पण मेरा ....!!!











बंद पलकों में
आपकी स्‍नेहमयी
छाया उभरती है
समर्पित है इस पितृपक्ष में
मेरी हथेलियों का जल
आपको मां - पापा
सजल नयनों से मैने
आपकी पसन्‍द का
भोजन पकाया है
जिसका कुछ अंश
गाय ने कुछ कौवे ने
कुछ श्रेष्‍ठ जन ने पाया है ....
ये तर्पण मेरा
आपके नाम का
समर्पित है इस श्राद्ध में
श्रद्धा से विश्‍वास से
आप जहां भी होंगे
इसे ग्रहण करेंगे
भावनाएं किसकी हैं ये
कर्म किसने किया
बेटी को ही तो
आप बेटा कहते आए हैं
मत सोचना ऐसा कुछ पल भर भी
आशीष देना बस इतनी
मैं सदा रहूं ऐसे ही ...
मन वचन कर्म की
विरासत लेकर ....!!!

29 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत लाज़वाब...सार्थक प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं
  2. पितरों को स्‍मरण करने का अच्‍छा पर्व पितृपक्ष पर अच्छी रचना बहुत अच्‍छा लिखा है आनन्‍द आ गया ... हर पक्ष समेट लिया आपने बधाई रचना के लिये आपको ।

    जवाब देंहटाएं
  3. आशीष देना बस इतनी
    मैं सदा रहूं ऐसे ही ...
    मन वचन कर्म की
    विरासत लेकर ....!!!
    हम निभाएं फ़र्ज़ अपना
    समय पर अच्छा सन्देश। धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह ………यही होता है असली तर्पण्।

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको आपके बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहे बस यही कामना है

    जवाब देंहटाएं
  6. सुंदर भावना के साथ लिखा आलेख और खूबसूरत प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  7. मन और श्रद्धा से किया गया तर्पण ..माँ और पिता को और क्या चाहिए ... सुन्दर और भावपूर्ण रचना

    जवाब देंहटाएं
  8. हमसभी को बुजुर्गों का आशीर्वाद यों ही मिलता रहे ....

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही खुबसूरत कविता पितृपक्ष पर .

    जवाब देंहटाएं
  10. अपने श्रद्धेयों को इससे खूबसूरत तोहफा क्या होगा जो आपने अपने शब्दों में कहा है...
    हमारा भी प्रणाम उनको शत-शत..

    आभार
    तेरे-मेरे बीच पर आपके विचारों का इंतज़ार है

    जवाब देंहटाएं
  11. माँ और पिता को और क्या चाहिए ........भावपूर्ण रचना...

    जवाब देंहटाएं
  12. सुंदर भावना के साथ सार्थक प्रस्तुति यही है सच्चा तर्पण...
    समय मिले तो कभी आएगा मेरी पोस्ट पर आपका स्वागत है

    http://mhare-anubhav.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  13. मनसा,वाचा,कर्मणा की विरासत अक्षुण्ण रहे.

    जवाब देंहटाएं
  14. पित्र पक्ष में सच्चा तर्पण किया है आपने

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही सुन्दर पोस्ट...........माता पिता का क़र्ज़ तो कभी नहीं चुकता पर श्रद्धा बनी बनी रहे यही बहुत है..........बहुत सुन्दर|

    जवाब देंहटाएं
  16. ye to unke prati prem hai...
    shraddha hai...
    tarpan/shraaddh sirf apne shraddhaa-suman arpan karne ka bahana hai... aapke suman bhee bahut hi khoobsoorat hai... abhaar...

    जवाब देंहटाएं
  17. आच्छी लगी आपकी ये बातें और यह विचार।

    जवाब देंहटाएं
  18. आशीष देना बस इतनी
    मैं सदा रहूं ऐसे ही ...
    मन वचन कर्म की
    विरासत लेकर ....!!!

    खुबसूरत कविता पितृपक्ष पर. बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  19. पितरों का स्मरण.... सार्थक भावपूर्ण सामयिक रचना..
    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  20. वाह! बेटी के इस तर्पण भाव से यह बेटा भी प्रभावित हुआ।

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत ही मार्मिक प्रसंग।दिल को
    छूनेवाली।धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....