बुधवार, 28 मई 2025
रविवार, 18 मई 2025
रविवार, 21 जनवरी 2024
नतमस्तक होगी भक्ति भी!!
संकल्प की ड्योढ़ी पर
आज हर आंगन
दीप जलेगा
उत्सव की इस बेला में
नतमस्तक होगी भक्ति भी
विश्वास की शक्ति से
राम आएंगे… जन जन के राम आएंगे!
…
शुभ और हर संकल्पित मन को
इस पल की बधाई! बधाई!!
मंगलवार, 5 सितंबर 2023
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021
वक़्त की मुस्कान ...
वक़्त तो बड़ा ही व्यस्त है
ज़िन्दगी भी अब
इसकी अभ्यस्त है
नित-नई चुनौतियों की
ओढ़कर दुशाला
चलते-चलते
सोचता कोई है ..
जो मन की देहरी को
पार करने से पहले
दस्तक़ देकर,
पूछ ले हाल
मनमर्जियों की लग़ाम
पकड़ ले कसकर !
…
तुम्हें पता है न
विदा के वक़्त की मुस्कान
मन के हर भार को
हल्का कर देती है
और विश्वास को दुगुना
.. कि जो भी होगा
वो अच्छा ही होगा !!
नववर्ष की अनंत मंगलकामनाएं 🎉🎉
...
© सीमा 'सदा'
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लेबल
- 13 फरवरी / जन्मदिन (1)
- काव्य संग्रह 'अर्पिता' (1)
- गजल (1)
- ग़ज़ल (21)
- नया ब्लाग सद़विचार (1)
- बसन्त ... (1)
- यादें (1)
- kavita (30)
ब्लॉग आर्काइव
मेरे बारे में
- सदा
- मन को छू लें वो शब्द अच्छे लगते हैं, उन शब्दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....



