मुक्ति ... मुक्ति ... यह शोर
सुनकर मैंने इस पर
ध्यान केन्द्रित किया तो जाना
यह आवाज
मेरे ही अन्तर्मन का एक हिस्सा थी
शरीर के प्रत्येक अव्यवों ने
एक स्वर साध रखा था
हमें भी कुछ अपने मन की करने दो
बेसाख़्ता मैं हंस दी
तुम्हारा मन ... मेरी हंसी सुन
सब शांत हो गए मुंह लटक सा गया था
हां-हां तुम्हारा मन ...मुझे भी तो बताओ
कौन है ... तभी हथेली बोली
इन बाजुओं को तो देखो
कितना भार हमारे सहारे उठाते हैं
और सारा का सारा क्रेडिट खुद ले जाते हैं
तभी आंख ने धीरे से कहा
सारे दृश्यों का अवलोकन मैं करती हूं
और इसका प्रतिफल मष्तिष्क ले उड़ता है
वो कहता है ये उसकी समझ है
तभी तुम सब चीजें पहचान पाते हो
तभी कान ने फड़ककर कहा
यदि मैं न सुनूं ना तो ... तुम सब का
पत्ता साफ हो जाएगा ...
कोई कुछ कहता इससे पहले ही
जिभ्या गरज़ सी पड़ी और मैं जो
बत्तीस दातों के बीच रहकर हर चीज का
रसास्वादन कराती हूं वह कुछ नहीं
मैंने तो अपना सर थाम लिया
अरे.. इनके मन में ये सब कब आ गया
मैने बारी-बारी सबको समझाया
एक दूसरे को
उनकी खूबियों से परिचित कराया
तुम सबका मन एक ही है
भले ही तुम्हारे कार्य अलग हैं
देखो उंगली को चोट लगती है तो
आंख रोती है न ...
जब आंख रोती है तो
उंगली आंसू भी पोछती है न
देर रात जाकर कहीं यह निष्कर्ष आया
यही तो मन का काम है
एक दूसरे के दुख-सुख में काम आना
कभी झगड़ा तो कभी मुस्काना .... !!!
सुनकर मैंने इस पर
ध्यान केन्द्रित किया तो जाना
यह आवाज
मेरे ही अन्तर्मन का एक हिस्सा थी
शरीर के प्रत्येक अव्यवों ने
एक स्वर साध रखा था
हमें भी कुछ अपने मन की करने दो
बेसाख़्ता मैं हंस दी
तुम्हारा मन ... मेरी हंसी सुन
सब शांत हो गए मुंह लटक सा गया था
हां-हां तुम्हारा मन ...मुझे भी तो बताओ
कौन है ... तभी हथेली बोली
इन बाजुओं को तो देखो
कितना भार हमारे सहारे उठाते हैं
और सारा का सारा क्रेडिट खुद ले जाते हैं
तभी आंख ने धीरे से कहा
सारे दृश्यों का अवलोकन मैं करती हूं
और इसका प्रतिफल मष्तिष्क ले उड़ता है
वो कहता है ये उसकी समझ है
तभी तुम सब चीजें पहचान पाते हो
तभी कान ने फड़ककर कहा
यदि मैं न सुनूं ना तो ... तुम सब का
पत्ता साफ हो जाएगा ...
कोई कुछ कहता इससे पहले ही
जिभ्या गरज़ सी पड़ी और मैं जो
बत्तीस दातों के बीच रहकर हर चीज का
रसास्वादन कराती हूं वह कुछ नहीं
मैंने तो अपना सर थाम लिया
अरे.. इनके मन में ये सब कब आ गया
मैने बारी-बारी सबको समझाया
एक दूसरे को
उनकी खूबियों से परिचित कराया
तुम सबका मन एक ही है
भले ही तुम्हारे कार्य अलग हैं
देखो उंगली को चोट लगती है तो
आंख रोती है न ...
जब आंख रोती है तो
उंगली आंसू भी पोछती है न
देर रात जाकर कहीं यह निष्कर्ष आया
यही तो मन का काम है
एक दूसरे के दुख-सुख में काम आना
कभी झगड़ा तो कभी मुस्काना .... !!!





