शुक्रवार, 31 मई 2013

कुछ ईमानदार से शब्‍द !

कुछ ईमानदार से शब्‍द
मेरी कलम से जब भी उतरते
मुझे उन शब्‍दों पर बस
फ़ख्र करने का मन करता
ईमानदारी व्‍यक्तित्‍व की हो या फिर
शब्‍दों की हमेशा प्रेरक होती है
व्‍यक्तित्‍व अनुकरणीय होता है
और शब्‍द विस्‍मरणीय !
....
एक ईमानदारी के पुल को देखो
बरसों बरस खड़ा रहता है
अडिगता से जिसमें
सही मात्रा में मिला होता है
रेत-सीमेंट और लोहा
अपने अंतिम समय में भी
उसकी थरथराहट ईमानदारी से देती है
चेतावनी मुझ पर से गुजरना बंद करो
मेरा अंतिम समय आ गया !
....
एक ईमानदार कोशिश करके देखना,
कितनी बुराईयो के लिए
वह बन जाती है चुनौती
चुनौतियां सबके जीवन में आती हैं
हाँ उनसे कोई सबक लेता है
तो कोई उन्‍हें आड़े हाथों लेता है
या फिर करता है कोई
उनसे जीतने के लिए संघर्ष !!!
...

मंगलवार, 28 मई 2013

धड़कनों को जिंदा रखना है तो !!!!

कोई दर्द की बात करता है तो वो मुस्‍करा देता है
ये भी एक दिन अपने साथ जीना सिखा देता है ।

रास्‍तो पे उसने रखीं थी निशानियां तेरे वास्‍ते ही,
जो भी पूछ़ता वो तेरे जाने का सबब बता देता है ।

अहम टूटकर बिखरा तो वफ़ा खुलकर मुस्‍कराई,
ये प्रेम ही है वो जो सच का आईना दिखा देता है ।

धड़कनों को जिंदा रखना है तो पहन  हँसी का जेवर,
ये वही है जो मुश्किल दौर में भी जीना सिखा देता है ।

दिल की तंग गली में कब मेले लगे खुशियों के सोच,
जीना तो है उसी का जो गम में भी सदा मुस्‍करा देता है ।

शुक्रवार, 24 मई 2013

जिंदगी की किताब !!!!

नया सीखोगे
जिंदगी की किताब
पढ़ोगे जब !
....
चुनौतियाँ भी
रास्‍ते बदलती तो
अच्‍छा होता न !
....
सन्‍नाटे भी तो
शोर करते हैं न
सुना तुमने !
...
कीमत होती
यक़ीन की नहीं तो
करता कौन !
....
दर्द बाँटा तो
मुस्‍कराहट आई
गम तड़पा !
...
प्रेम राग है
जीवन बेला में ही
इसको जी लो
...

सोमवार, 20 मई 2013

शिकायतों की चिट्ठी भी ....

प्रेम ने कब भाषा का लिबास पहना हैं,
इसने तो बस मन का गहना पहना है ।

कभी तकरार कहाँ हुई इसकी बोलियों से,
कहता है कह लो जिसको जो भी कहना है ।

लाख दूरियाँ वक्‍त ले आये परवाह नहीं,
हमको तो एक दूसरे के दिल में रहना है ।

दिखावट का आईना नहीं होता प्रेम कभी,
हकीकत की धरा पर इसको तो बहना है ।

शिकायतों की चिट्ठी भी हँस के बाँचता,
प्रेम विश्‍वास का सदा अनुपम गहना है ।

गुरुवार, 16 मई 2013

हर मुश्किल के पार उतरते देखा है !!!!

मेहनतकश चींटी को कण-कण से जीवन यापन करते देखा है,
बाधायें कैसी भी आ जाये जीवन में उनसे पार उतरते देखा है !

हर मुश्किल में निर्णय लेती हैं मिल-जुलकर सम्‍बंधों का ऐसा,
अटल विश्‍वास संजोये ये जीव अनूठा हर पल चलते  देखा है !

समर्पण की सीढ़ी चढ़कर श्रम का दान ये करती हैं तेरा-मेरा छोड़,
जीवन की सारी बाधाओं से इनको निश दिन पार उतरते देखा है !

चक्‍कर पर चक्‍कर लगाती चलने को आती तो ये मीलों चल जाती,
तुमने इनको कभी मुश्किलों से बतलाओ क्‍या घबराते भी देखा है !

सीख सुहानी जीवन की ये देती हैं 'सदा' ही श्रेष्‍ठ सपर्मण से जानो,
तन नहीं बल्कि मन से इनको हर मुश्किल के पार उतरते देखा है !

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....