रविवार, 22 मार्च 2020

यूँ ही साथ रहें !!!

गर्व के पल
देश की अखण्डता, एकता ने
जनता कर्फ्यू को,
किया है स्वीकार
हृदय तल से!
करतल ध्वनि के बीच,
हुआ जो शंखनाद
बच्चों का जोश देख
पलकें भी नम हुईं ज़रा
सब साथ हैं तो
कोई मुश्किल कहाँ
ये विश्वास है
अपने अपनों के लिये,
हमेशा यूँ ही साथ रहें
जय हिंद, जय भारत !!!
...
© सीमा 'सदा'


बुधवार, 4 मार्च 2020

टेसू के फूल !!!

1)

टेसू के फूल
फागुनी बयार में
लगे आग से !
....
2)

जीवन गाड़ी
चलती न थकती
अडिग मन !
...
3)

रंग अबीर
रंगरेज ने डारे
धरा सुखाती !
...
4)

गेंहू की बाली
फूली पीली सरसों
बसंत आया !
...
5)

श्वेत कपास
सा उड़ता बादल
घेरे है घटा !

#टेसू के फूल
.....

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

कुछ रिश्ते !!

कुछ रिश्ते
होते हैं सुबह की चाय जैसे
बिना उनकी आहट के
बिना उनके साथ के
मन में ताज़गी नहीं आती !!
…

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

तेरे नाम की तुलसी !!!

माँ मन के आँगन में
तेरे नाम की
तुलसी लगी है
निरोगी ही रहेगा
सदा ये मन !
….

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

कर दो हरा भरा !!!

ऋतु बसंत
करें अभिनन्दन
माँ शारदा का !
..
माँ वीणापाणि
देती आशीष सदा
ज्ञानार्जन का !
…
झूमते बौर
कूके कोयल डाली
आया बसंत !
…
हे ऋतुराज
कर दो हरा भरा
हर उद्यान !
..
पूजन होता
माता सरस्वती का
आया बसंत !
...
© सीमा 'सदा'




    

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....