जाने कब
कौन सा शब्द
रच देता है इतिहास
जिससे अमर
हो जाती हैं रचनायें
जाने कौन सा पल
घटित हो जाता है
जीवन में
जाने कब
जब वह अविस्मरणीय
हो जाता है,
जाने वक्ता हो जाता है
जीवन में कब मौन
खो जाता है हर लफ्ज,
उसका जाने कब
घटित हो जाती हैं
जीवन में
ऐसी घटनाएं
जब वह अपनों के बीच
रहकर भी तन्हा हो जाता है !

