गुरुवार, 9 जुलाई 2009

मुस्‍कराई वफा . . .

दामन वफा का,

पकड़कर एक दिन,

बेवफाई ये बोली,

रिश्‍तों में बढ़ रहीं,

दूरियां,

आपस में तकरार,

मन में द्वेश है बस,

नहीं अब यहां,

तेरी जरूरत !

मुस्‍कराई वफा

बड़ी शान से

फिर भी जिंदा हूं,

मैं ईमान में,

झुकती नहीं,

डरती नहीं,

मरती नहीं,

पहचान अपनी,

खुद हूं जहान में !!

मंगलवार, 7 जुलाई 2009

कहीं कन्‍या न हो . . .

आकार लेने से पहले मेरे जहां जन्‍म लेना है मुझे,

क्‍यों एक द‍हशत सी हो जाती है कहीं कन्‍या न हो ।

सांस लेने के लायक भी नहीं हो पाती हूं जब मैं,

मेरी मौत का सामान सजाते ये कहीं कन्‍या न हो ।

मेरे मन की बातें रह जाती मन में मेरा तो कोई अभी,

अस्तित्‍व ही नहीं फिर सोचा कैसे ये कहीं कन्‍या न हो ।

देवी का दर्जा भी दिया मुझे, खुद को कलंकित भी किया,

अन्‍त कर देते जन्‍म लेने से पहले कहीं ये कन्‍या न हो ।

भय है मेरा इतना इनको नाम मेरा आकार ना ले ले कहीं,

भय मुक्‍त होने को निष्‍प्राण करते मुझे कहीं ये कन्‍या न हो ।

सोमवार, 6 जुलाई 2009

फिजायें महकी . . .

शोख चंचल उसकी हर अदा,

ठहरी, सदा मैं खामोश रहा ।

उसकी हंसी से महफिल गूंजी,

मैं उसी में सदा खोता रहा ।

गेसूओं से टपकती बूंदे जब,

कभी मैं सदा नम होता रहा ।

फिजायें महकी उसके आने से,

मैं सदा उनमें ही गुम होता रहा ।

धड़कता ये दिल उसके ही नाम पर,

बता सदा साथ मेरे क्‍यों ये होता रहा ।

शनिवार, 4 जुलाई 2009

यादों को समेट के आंचल में . . .

जाने कब से तरसती थी निगाहे,

तेरे एक दीदार को हमनशी मेरे ।

रूखसत हुआ जब से दिया नहीं,

कोई संदेश कभी ये हमनशी मेरे ।

तेरे जाने के बाद घर में सूनेपन,

के सिवा कुछ नहीं हमनशी मेरे ।

तेरी यादों को समेट के आंचल में,

ढक लेती हूं चेहरा हमनशी मेरे ।

लब खामोश, आंखों में विरह की,

छाया सदा साथ रही हमनशी मेरे ।

बुधवार, 1 जुलाई 2009

कायनात थी एक हुई . . .

इस इश्‍क में जुदाई,

क्‍यों तेरे मेरे बीच हुई ।

मिलाने को मुझे तुमसे कभी,

सारी कायनात थी एक हुई ।

टूट गये दिल दोनो के ऐसे,

ना बिछड़ने की कसम टूट गई ।

शिकवे न शिकायत कोई फिर,

जाने क्‍यों तू मुझसे रूठ गई ।

मैं मनाता तुझे किस वादे पे,

यकीं करने की आदत छूट गई ।

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....