बुधवार, 23 फ़रवरी 2011

कुछ टूटता है ...







(1)

इक अश्‍क की बूंद,

फिसलकर

तेरे गालों पे जब बही थी

बहते-बहते

जाने कब वो जाकर

समन्‍दर में मिल गई थी ।

(2)

रूसवाईयों को छोड़कर

जब भी

वो गया था

घर की दहलीज

बड़ी देर सिसकती रही ।

(3)

जब भी कुछ टूटता है,

वह बिखर ही

क्‍यों जाता है

चाहे वह कांच का

कोई पात्र हो

या मिट्टी का खिलौना ...!!

36 टिप्‍पणियां:

  1. सारी क्षणिकाएॅ सुंदर है पर दुसरा वाला बेहतरीन है।

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह...बेजोड़ रचना....बधाई स्वीकारें...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  3. आदरणीय सदा जी..
    नमस्कार
    सारी क्षणिकाए बेहतरीन है।

    जवाब देंहटाएं
  4. Teeno rachanayen nihayat achhee hain...khaas kar doosaree ne to ni:shabd kar diya!

    जवाब देंहटाएं
  5. सभी क्षणिकायें बहुत सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  6. जब भी लौटी हैं तेरी आहटें मेरी दहलीज़ से
    मेरी उम्मीदों की खिड़कियाँ बहुत देर तक रोती रहीं ......

    जवाब देंहटाएं
  7. आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
    प्रस्तुति भी कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
    कल (24-2-2011) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
    देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा और हमारा हौसला बढाइयेगा।

    http://charchamanch.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  8. तीनों क्षणिकाएं संक्षिप्त मगर सारगर्भित बिलकुल वैसे ही जैसे गागर .

    जवाब देंहटाएं
  9. तीनो रचनाएँ अच्छी लगी.
    खासकर दूसरी तो लाजवाब.
    सलाम

    जवाब देंहटाएं
  10. टूटने वाला बिखरता है। सुन्दर कविता।

    जवाब देंहटाएं
  11. सुन्दर अभिव्यक्ति!
    सभी क्षणिकाएँ बहुत शानदार हैं!

    जवाब देंहटाएं
  12. एक ही भाव के तीन बेहतरीन रंग, असर कर गए।

    जवाब देंहटाएं
  13. जब भी कुछ टूटता है

    वह बिखर ही

    क्यों जाता है ....'

    बहुत भावपूर्ण प्रस्तुति ...तीनों रचनाएँ लाजवाब

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत ही कोमल और भावपूर्ण क्षणिकायें ! मन को गहराई तक आंदोलित कर गयीं ! अति सुन्दर !

    जवाब देंहटाएं
  15. bikhrne se pata chalta hai ki toot gaya hai kuchh ! bahut achche achche bhav teeno rachnaon main !! bahut sunder!!

    जवाब देंहटाएं
  16. बढ़िया भावनाओं के लिए शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  17. घर की दहलीज़ सिसकती रही ....बरबस एक ही शब्द निकला ...ओह ...बहुत खूबसूरत ..

    जवाब देंहटाएं
  18. सदा जी बहुत सुंदर कविता आपने लिखी है बधाई |

    जवाब देंहटाएं
  19. Badi hi scientific lines hai.. jab koi tootta hai, to bikharta bhi hai...

    जवाब देंहटाएं
  20. Ruswaiyo ko chodker jab bhi wo gaya ,
    gher ki dehleej badi der.............
    kya khub ukera hai aaapne dil ke jajbaton ko badhai...........

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत भावपूर्ण प्रस्तुति| तीनों रचनाएँ लाजवाब|

    जवाब देंहटाएं
  22. एक नहीं तीनों रचनाएँ, सुंदर अभिव्यक्ति बधाई तो कम है..

    जवाब देंहटाएं
  23. हकीक़त न पूछ मेरे फ़साने की ,

    तेरे जाते ही बदल गए नज़रें ज़माने की ,

    लोग कहते हैं की खुश हूँ में ,

    लेकिन मेरी तो आदत है गम में मुस्कुराने की |

    बहुत खुबसूरत |

    जवाब देंहटाएं
  24. बेहतरीन क्षणिकाये . पढ़कर मन आल्हादित हुआ .

    जवाब देंहटाएं
  25. तीनों कविताएं बहुत सुन्दर.....एक-एक शब्द भावपूर्ण ...
    हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  26. टूट के बिखरना मुझको ज़रूर आता है....
    ये कैसा प्रश्न है?
    आशीष
    --
    लम्हा!!!

    जवाब देंहटाएं
  27. सारी क्षणिकाएं उम्दा है, अंतिम वाली बहुत पसंद आई |

    जवाब देंहटाएं

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....