मंगलवार, 27 जुलाई 2021
बुधवार, 19 मई 2021
आँखों में आँखे डालकर !!!
वक़्त के पास
इन दिनों मुश्किलों की
लंबी कतार है …
नित नये संक्रमणों के साथ,
आँधी-पानी और तूफ़ान भी है !
…
कहती है उम्मीद तभी
कानों के पास आहिस्ता से,
डरकर भी लड़ी है, जंग कोई किसी ने
संभल कर चलो, हिम्मत बनो
किसी उदास मन को
एक मुस्कान देकर,
दुआओं के कुछ बोल सौंप दो
जिंदादिली से, देखना तुम
गुज़र जाएगा ये वक़्त,
तमाम मुश्किलों की
आँखों मे आँखे डालकर !!!
© सीमा 'सदा'
#उम्मीद
....
शनिवार, 8 मई 2021
माँ की दुआओं में ....
बड़ी बरक़त देखी
मैंने माँ की दुआओं में
मुड़-मुड़ कर पलटती रहीं
जब भी मुश्किलें
माँ अपनी हथेली
मेरे सर रख देती !!
....
रविवार, 2 मई 2021
ईश्वर पर आस्था रखना !!!
तसल्ली भरे शब्दों के
चेहरों पर
मातम सा छाया देख
दुआओं की
पगडंडियों पर
साथ चल रही उम्मीद
कहती है ...
गुज़र जाएगा ये वक़्त
ईश्वर पर आस्था रखना
इस प्रार्थना के साथ
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत।
…
शनिवार, 3 अप्रैल 2021
दबे पाँव आई अनहोनी !!
दबे पाँव आई अनहोनी
बड़ी ख़ामोशी से,
हुआ हादसा ..
कुछ ज़ख्म, कुछ खरोचें
कुछ मुंदी चोटें
गहरे काले निशानों के साथ
रक्तरंजित कर गईं
चेहरे को
यक़ीन के परे का एक सच
ये कह गया चुपके से कानों में
समय का मरहम
मिटा देगा हर ज़ख्म का निशान !!!
…
लेबल
- 13 फरवरी / जन्मदिन (1)
- काव्य संग्रह 'अर्पिता' (1)
- गजल (1)
- ग़ज़ल (21)
- नया ब्लाग सद़विचार (1)
- बसन्त ... (1)
- यादें (1)
- kavita (30)
ब्लॉग आर्काइव
मेरे बारे में
- सदा
- मन को छू लें वो शब्द अच्छे लगते हैं, उन शब्दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....



