सोमवार, 25 मार्च 2013

इस होली किस रंग !!!














पुडि़या में रखे रंग
माँ की धरोहर हुआ करते थे,
कितने भी नये रंग  खरीदे जाते
पर माँ का सारा स्‍नेह
उस पुडि़या पर ही टिका रहता
हम हँसते क्‍या माँssss
तो माँ भी हँस देती साथ ही पर !!!!
पुडि़या का रंग सारा हम पर उड़ेल दिया जाता
हम भी भावनाओं के आँगन में
जमकर मस्‍ती करते !!!!
...
वहीं हरा रंग जरा शरारती हो जाता,
उसे देख मन मचलता
और पिचकारी जो भरी जाती
तो सब उस हरे रंग में रंग ही जाते
....
रंगों की टोली जब अपने रंग में रंगी हो
जो इनका उधम देखना हो तो,
नारंगी रंग मत भूलना
माँ कहती है यह वचनबद्धता का प्रतीक होता है 
औ' लाल रंग स्‍नेह का
तो कहिये इस होली किस रंग !!!
रंगना चाहते हैं आप ??

29 टिप्‍पणियां:

  1. वाह ……… होली की शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत शानदार और उम्दा !
    होली की अग्रिम शुभकामनाएँ स्वीकारें !

    जवाब देंहटाएं
  3. रंगों की टोली जब अपने रंग में रंगी हो
    जो इनका उधम देखना हो तो,

    तो कहिये इस होली किस रंग !!!
    रंगना चाहते हैं आप ??

    ...........खुबसूरत होली को समर्पित रचना.

    जवाब देंहटाएं
  4. नेह का रंग से अच्छा और क्या....

    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  5. लाल रंग से :) क्यूंकि यह मेरे पसंदीदा रंगों में से एक है और स्नेह का रंग एक बार जो चढ़ जाता है तो फिर कभी नहीं उतरता न :)इस होली अपने समाज और देश पर पर यही रंग चढ़ जाये इसी दुआ के साथ हमारी ओर से आपको एवं आपके सम्पूर्ण परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनायें....

    जवाब देंहटाएं
  6. बस माँ के रंग में .... उसके प्रेम के रंग में रंह ही सबसे उत्तम रंग है ...
    आपको होली की शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं
  7. निःस्वार्थ प्रेम के रंग...
    आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!:-)
    ~सादर!!!

    जवाब देंहटाएं
  8. जीवन का हर रंग ...होली के संग

    होली मुबारक

    जवाब देंहटाएं
  9. रंग से रंगना या गुलाल लगाना ये तो प्रेम और स्नेह का पतीक होता है,,,
    होली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाए,,,,

    Recent post : होली में.

    जवाब देंहटाएं
  10. सुन्दर और शानदार ..
    होली की शुभकामनाएं ....

    जवाब देंहटाएं
  11. सुंदर भावपूर्ण सहजता से कही गयी गहरी बात
    बहुत बहुत बधाई
    होली की शुभकामनायें




    जवाब देंहटाएं
  12. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टि की चर्चा कल 26/3/13 को चर्चा मंच पर राजेश कुमारी द्वारा की जायेगी आपका स्वागत है ,होली की हार्दिक बधाई स्वीकार करें|

    जवाब देंहटाएं
  13. सारे रंग मिल जाये ...सभी के जीवन को जीवंत बना दें , शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  14. खुबसूरत रचना...शुभ होलिकोत्सव आपको...सपरिवार...

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत खूब रचना सदा | आपको होली की हार्दिक शुभकामनायें |

    जवाब देंहटाएं
  16. होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं
  17. रंगों का पर्व आपकी खुशियों को हज़ार गुना कर दे, होली की शुभ कामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...... ........होली की हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  19. ...
    वहीं हरा रंग जरा शरारती हो जाता,
    उसे देख मन मचलता
    और पिचकारी जो भरी जाती
    तो सब उस हरे रंग में रंग ही जाते

    wah ......bahut hi sundar rachana .....holi pr badhai Sada ji .

    जवाब देंहटाएं
  20. अम्मा की प्यार भरी पुडिया और होली पर उनका स्नेहाशीष.. और फिर रंगों का जादू बिखेरती इस रचना का अपना अलग ही रंग है!! शुभकामनाएँ सदा जी!!

    जवाब देंहटाएं
  21. रचना में होली के सभी रंग
    क्या बात

    बहुत सुंदर

    होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  22. होली पर अक्सर बचपन के दिन याद आते हैं .....
    रोटियाँ बनाती माँ पर पापा अक्सर पीछे से आकर रंग लगा देते थे ....
    फिर हम सभी नदी में नहाने जाते ....
    बहुत ही प्यारे थे वे दिन .....

    जवाब देंहटाएं
  23. bahut khoob kaha holi ki bahut si yaden hain
    ham to bhai sabhi rangon se rangana chahenge
    badhai
    rachana

    जवाब देंहटाएं
  24. सारे ही रंग खूबसूरत हैं पर नेह का रंग सबसे ज्यादा गहरा असर छोड़ता है ।

    जवाब देंहटाएं

ब्लॉग आर्काइव

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
मन को छू लें वो शब्‍द अच्‍छे लगते हैं, उन शब्‍दों के भाव जोड़ देते हैं अंजान होने के बाद भी एक दूसरे को सदा के लिए .....